Posts

छठ पूजा पर निबंध (Chhath puja Essay in Hindi

Image
छठ पूजा पर निबंध (Chhath puja Essay in Hindi छठ पूजा पर निबंध 110 शब्दों में (Essay on Chhath puja in Hindi)  छठ हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह पूजा बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय है। छठ पूजा दीपावली पर्व के छ्ठे एवं सातवें दिन कार्तिक शुक्ल षष्टि एवं सप्तमी को की जाती है। वैसे तो भारत में सूर्य पूजा की परम्परा वैदिक काल से ही रही है। मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए जीवन के महत्वपूर्ण अवयवों में सूर्य व जल की महत्ता को मानते हुए, इन्हें साक्षी मान कर भगवान सूर्य की आराधना तथा उनका धन्यवाद करते हुए मां गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी या पोखर के किनारे यह पूजा की जाती है।  छठ पूजा :- छठ का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। इसे छठ से दो दिन पहले चौथ के दिन शुरू करते हैं जिसमें दो दिन तक व्रत रखा जाता है। इसे घर का कोई सदस्य रख सकता है। पर्व के लिए महिलाएं कई दिनों से तैयारी करती हैं इस अवसर पर घर के सभी सदस्य स्वच्छता का बहुत ध्यान रखते हैं जहां पूजा स्थल होता है वहां नहा धो कर ही जाते हैं यही नहीं तीन दिन ...

होली पर लेख

  रुपरेखा : प्रस्तावना - होली 2021 में कब है - होली त्योहार के पीछे की प्रसिद्ध कहानी - होली त्यौहार कैसे मनाया जाता है - होली के दिन - लोगों को संदेश - उपसंहार। प्रस्तावना भारत त्योहारों का अनोखा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। उन सभी लोगों के अपने-अपने त्योहार हैं। होली हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह फाल्गुन महीने में भारत के अनेक राज्यों में बड़े आनंद के साथ मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि होली का त्योहार वसंत-ऋतु का स्वागत करता है। यह सभी के लिए हर्ष और उमंग का त्योहार है। होली कब मनाया जाता हैं होली का पर्व फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। वर्ष 2021 में, होली का यह त्यौहार 29 मार्च सोमवार के दिन अनेक राज्यों में बड़े आनंद के साथ मनाया गया है। वर्ष 2022 में, होली का त्योहार 19 मार्च शनिवार के दिन मनाया जायेगा। होली त्योहार मनाने के पीछे की प्रसिद्ध कहानी / होली का इतिहास होली मनाए जाने के पीछे कई कहानियाँ हैं। राजा हिरण्यकशिपु और उसके पुत्र प्रह्लाद से सम्बद्ध कहानी उनमें सबसे प्रसिद्ध है। राजा हिरण्यकशिपु चाहता था कि लोग उसे ईश्वर की तरह पूजा करें। प...

सौर मंडल क्या है?

  सौर मंडल क्या है? सरल शब्दों में कहें तो सौर मंडल को सूर्य और सूर्य के चारों ओर घूमने वाले सभी खगोलीय पिंडों के रूप में समझा जा सकता है।  सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले सभी पिंडों को सौर मंडल का एक हिस्सा माना जाता है।  इन निकायों में ग्रह, उपग्रह, विभिन्न क्षुद्रग्रह, धूमकेतु आदि शामिल हैं।  वस्तुओं को एक विशेष गुरुत्वाकर्षण खिंचाव द्वारा धारण किया जाता है जो उन्हें सूर्य के चारों ओर घुमाता है।  सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल वह शक्ति है जिसने ब्रह्मांड में इन पिंडों को एक साथ बांध रखा है और उन्हें इसके चारों ओर घुमाता है। सौर मंडल की परिभाषा: सौर मंडल को विभिन्न पिंडों के साथ सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले सभी 8 ग्रहों के संयोजन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। सौर मंडल में कितने ग्रह हैं? ग्रह भारी खगोलीय पिंड हैं जो सूर्य के चारों ओर घूमते हैं।  ग्रहों की परिक्रमा निश्चित कक्षाओं में होती है।  सौर मंडल में ग्रहों के पास अपना प्रकाश नहीं है और इस प्रकार वे सौर मंडल के सबसे बड़े तारे, सूर्य को प्रकाश के स्रोत के रूप में उपयोग करते हैं।...